अमरोहा, अक्टूबर 8 -- Amroha News: जोया। डिडौली पुलिस ने ईदगाह के पास से जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1160 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पांच अक्तूबर की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह के आगे कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब पांच जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम, सोनू, गुलाम मोहम्मद, शादान और फरमान निवासी जोया के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 150, 210, 140, 220 और 90 रुपये बरामद किए। वहीं फड़ से 350 रुपये और 52 ताश के पत्ते मिले। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदम...