Amroha News: ईओ ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिए निर्देश
अमरोहा, जुलाई 27 -- Amroha News: अमरोहा। शहर के बिजनौर रोड और वासुदेव तीर्थ को जाने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग का ईओ दिनेश कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया। कांवड़ मार्गो को गड्डामुक्त कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पानी और चूने का छिड़काव करने का ईओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिया। इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजालापूर्ति और वाटर कूलरों की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। जलभराव को दुरुस्त करने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाने की हिदायत दी। कहा कि स्ट्रीट लाइट के खंभों पर खुले तारों को तुरंत ठीक कराया जाए। ताकि हादसा न हो। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद किया जाए। यह भी पढ़ें- पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.