अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: अमरोहा। अमरोहा ईंट निर्माता समिति की बैठक गुरुवार को नौगावां सादात रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुई। अध्यक्षता अमरोहा ब्लाक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो व संचालन महासचिव चौधरी हरीश वीर सिंह ने किया। वक्ताओं ने ईंट भट्टा उद्योग में आ रहीं विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान कराने पर विचार विर्मश किया। सरदार त्रिलोचन सिंह ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी गिरीश चंद्र आर्य ने भट्ठा स्वामियों की समस्याओं को सुना व समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष गुरेंद्र सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान इफ्तखार हुसैन, यामीन, इमरान खां, अहमद अली, ताहिर अली, हरपाल सिंह, महेश चंद्र, सचिन, शाहिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...