Amroha News: इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, कई घायल
अमरोहा, अगस्त 21 -- Amroha News: शहर के मोहल्ला कुरैशी में बुधवार रात इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। हमले में एक पक्ष से दो किन्नर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर पर कार्रवाई से पहले पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शहर में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच काफी समय से विवाद चला रहा है। इस लड़ाई में अब एक तीसरा गुट भी शामिल हो गया है। जिसे लेकर किन्नर शमा हाजी और किरण गुट के बीच इलाके को लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है। बुधवार रात एक बार फिर दोनों पक्ष मोहल्ला कुरैशी में आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। वहीं, मारपीट की सूचना मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.