अमरोहा, सितम्बर 7 -- Amroha News: मंडी धनौरा। इनर व्हील क्लब की सदस्याओं द्वारा कान्हा जी की छठी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने एकत्रित होकर भक्ति और स्नेह से सराबोर वातावरण में उत्सव का आनंद लिया। रविवार को कार्यक्रम के दौरान कान्हा जी के भजनों का आयोजन हुआ। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर सदस्याओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे कार्यक्रम स्थल भक्तिमय माहौल के साथ खुशी से भी सराबोर रहा। समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मिशा, ऋतुजा टण्डन, मोनिका, वर्षा, तनु, रुचि, स्विंका, रचना, नीता, कामिनी और सुषमा समेत क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...