Amroha News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार, पंचायत ने कराया प्रेमी जोड़े का निकाह
अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: इंस्टाग्राम पर सालभर पहले हुई दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवक दिल्ली में नौकरी करता है। मोहर्रम में वह अपने घर आया हुआ है। गुरुवार को वह प्रेमिका के बुलाने पर मिलने के लिए उसके घर चला गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया हालांकि बाद में छोड़ दिया लेकिन दो दिन तक चली पंचायत के बाद परिजनों की रजामंदी से प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया। मामला क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला एक युवक दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। सालभर पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती पास के गांव निवासी एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ जो प्रेम प्रसंग में बदल गया। अब युवक दिल्ली से छुट्टी पर घर आया हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए घर बुला लिया था। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.