अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव में पांच साल पहले नाबालिग से गैंगरेप के मामले में शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम की अदालत ने तीन बालिग आरोपियों को उम्रकैद और एक बाल अपचारी को 20 साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने भूरा उर्फ अजीम, कपिल और गौरव को उम्रकैद तथा बाल अपचारी को 20 साल की सजा दी। चारों पर कुल 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

घटना का विवरण फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर चल रहे तीनों दोषियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया। घटना 29 अगस्त 2020 की है। कोरोना काल में उत्तराखंड के एक जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक अपने परिवार के साथ गांव आए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी नाबालिग बेटी दादी की समाधि पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ग...