Amroha News: आसमान में छाए घने बादल, गर्मी से मिली राहत
अमरोहा, अगस्त 18 -- Amroha News: मंगलवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सूर्यदेव के बादलों की ओट में रहने से तेज धूप से राहत मिली व मौसम सुहावना हो गया। हवा चलने पर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के वक्त घने बादल आसमान में छाए तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव से बाजार और सड़कों पर निकले लोगों को पिछले कई दिनों की गर्मी से राहत मिली। वहीं, किसानों को भी बारिश की उम्मीद जगी लेकिन दोपहर 12 बजे बादल छंटे और चिलचिलाती धूप निकली। जिसके बाद लोग गर्मी से एक बार फिर बिलबिला उठे। शाम तक भीषण गर्मी रही। बाजारों में आवाजाही कम हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.