Amroha News: आवारा कुत्तों ने तीन बच्चों को काटकर किया घायल
अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम मोहल्ला मोहम्मदी सराय में दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे तीन बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने बच्चों को काटकर घायल कर दिया। भागने के दौरान एक बच्चे को झुंड ने घेरकर गिरा लिया और उसकी पीठ में दांत गड़ा दिए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे लेकर किसी तरह कुत्तों को खदेड़ा और तीनों को बचाया। हमले में घायल और दहशत में आए बच्चों को परिजन शहर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। घटना के बाद लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।
बच्चों पर कुत्तों के झुंड का हमला शहर के मोहम्मदी सराय निवासी करीब आठ वर्षीय शब्बू, दस वर्षीय रेहान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.