अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: मंडी धनौरा, संवाददाता। आम के बाग में घुसे तेंदुए ने पालतू लंगूर का शिकार कर लिया जबकि ठेकेदार ने तेंदुए को देख पहले ही बाग से दौड़ लगा दी। तेंदुआ दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।क्षेत्र के गांव दिसौरा में स्थित आम के बाग को चुचैला कलां निवासी लईक ने ठेके पर ले रखा है। बंदरों से आम की फसल की रखवाली के लिए उन्होंने बाग में एक लंगूर पाल रखा है। बुधवार रात लईक बाग में सोए हुए थे, इसी दौरान पत्तों में हुई सरसराहट से उनकी आंख खुल गई। उन्होंने उठकर देखा तो कुछ ही दूरी पर तेंदुआ खड़ा था, जिसे देखकर उन्होंने बाग से दौड़ लगा दी। उनके जाते ही तेंदुए ने बाग में बंध रहे लंगूर का शिकार कर लिया। सुबह जब लईक बाग में पहुंचे तो बाग में लंगूर के अवशेष पड़े मिले। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,...