Amroha News: आम के पेड़ों में आग लगाने के आरोप में पांच पर मुकदमा
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: दबंगो द्वारा आम के पेड़ों में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी बलदेव प्रसाद का आरोप है कि आशीष, राहुल, भवीचंद्र, महेश सिंह और नरेंद्र सिंह ने उसकी कृषि भूमि पर लगे आम के पेड़ों में आग लगा दी। जिससे उसके पेड़ नष्ट हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आम के पेड़ों में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.