अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: मंडी धनौरा। गंगा खादर क्षेत्र में तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना है। बुधवार रात गांव नाववाला में तेंदुए ने घर के पास ईंख के खेत में छिपकर गंगा शरण के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। सुबह जंगल में कुत्ते के अवशेष मिलने पर घटना की जानकारी हुई। उधर, पपसरा बांगर में गांव के बाहर पशुशाला में बंधे बछड़े को तेंदुए ने शिकार बना लिया।

तेंदुए का हमला सरदार रणजीत सिंह के परिवार को गुरुवार सुबह घटना की जानकारी हुई। रणजीत सिंह ने बताया कि करीब एक माह पूर्व भी तेंदुआ उनके एक बछड़े को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। शिकार की तलाश में अब वह आबादी के आसपास तक पहुंच रहा है।

ग्रामीणों का भय पालतू पशुओं पर लगा...