Amroha News: आदित्य चाहल की तूफानी पारी से अहमद तुर्की क्लब ने हार्डी इलेवन को 59 रन से हराया
अमरोहा, अक्टूबर 3 -- Amroha News: डिडौली स्थित डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में अहमद तुर्की क्लब ने आदित्य चाहल की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हार्डी इलेवन को 59 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अहमद तुर्की क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य चाहल ने महज 32 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 67 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, राजा ने 30 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। सलमान खान ने 20 गेंदों में 22 रन का योगदान देकर टीम का स्कोर 173 रन तक पहुंचाया।
हार्डी इलेवन का प्रदर्शन हार्डी इलेवन की ओर से उवैस आलम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वासीम वासी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.