Amroha News: आदित्य की बदौलत अहमद तुर्की क्लब ने 79 रन से दर्ज की जीत
अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: डिडौली स्थित डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में अहमद तुर्की क्लब ने दमदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर सरकड़ी स्ट्राइकर्स को 79 रन से शिकस्त दी। मैच के हीरो आदित्य चहल रहे, जिन्होंने महज 49 गेंदों में 115 रन की आक्रामक पारी खेलकर मुकाबले का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। अहमद तुर्की क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज आदित्य चहल ने शुरुआत से ही सरकड़ी के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने 49 गेंदों में सात चौकों और 11 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 234.69 रहा। कप्तान अहमद तुर्की ने 11 गेंदों में 18 व शुभम ने 15 गेंदों में 26 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत टीम ने 19.5 ओवर में 219 रन का स्कोर खड़ा किया। सरकड़ी स्ट्राइकर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.