Amroha News: आदमपुर में सांड के हमले में किसान घायल, हालत नाजुक
अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। सांड के हमले में वृद्ध किसान घायल हो गया। निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उपचार के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई है।ग्रामीणों ने सांड पकड़वाने की गुहार लगाई है।जानकारी के मुताबिक आदमपुर क्षेत्र के गांव बीझलपुर निवासी 60 वर्षीय होराम सिंह रविवार शाम परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में सांड खड़ा था। बताया जा रहा है कि सांड ने अचानक होराम सिंह पर हमला बोल दिया। होराम सिंह को जमीन पर पटक-पटक कर मारा। होराम सिंह की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड से बचाया। सांड को डंडों से गांव से बाहर खदेड़ा गया। उधर, घायल होराम को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.