अमरोहा, अक्टूबर 18 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में हुए पायल हत्याकांड में नामजद चारों आरोपियों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों के फरार होने से मृतका के मायके पक्ष में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार बीती 16 अक्टूबर की सुबह पायल (22) पत्नी स्व. दीपक की उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के ससुराल पक्ष की ददिया सास क्रांति, फुफेरे देवर मोंटी समेत चार लोगों पर मिलकर गला दबाने और सिर पर मूसली मारकर हत्या करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।घटना के बाद से मुख्य आरोपी क्रांति समेत चारों आरोपी फरार हैं। पायल के मायके वालों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी...