Amroha News: आदमपुर में अवैध खनन में पकड़े गए दो डंपर और हाइड्रा मशीन, दूसरे गांव में धड़ल्ले से चला खनन
अमरोहा, नवम्बर 15 -- Amroha News: आदमपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। खनन अधिकारी केबी सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात गांव बागड़पुर मुनजब्ता के जंगल से अवैध खनन में लगे दो डंपर और एक हाइड्रा लोडर मशीन पकड़ ली। तीनों वाहनों को सीज कर आदमपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हैरत की बात यह रही कि इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव भूवरा में रात भर धड़ल्ले से खनन चला। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। खनन अधिकारी के मुताबिक रात में मुखबिर ने सूचना दी कि बागड़पुर मुनजब्ता के जंगल में अवैध खनन चल रहा है। इस पर रात में ही मौके पर पहुंचते हुए जांच करने पर सूचना सही मिली। कई ट्रैक्टर-ट्रालियों व हाइड्रा आदि से खनन चल रहा था। कई चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। दो डंपर और हाइड्रा मशीन मौके से जब्त कर ली गई। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.