Amroha News: आठ दिन से विद्युत आपूर्ति न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: हसनपुर। ट्रांसफार्मर खराब होने से बीते आठ दिन से गांव हथियाखेड़ा के दो मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी भी दी। गौरतलब है कि हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा के दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते बीते आठ दिन से बाधित है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में विद्युत उपकरण शोपीस बन गए हैं। पेयजल की भी समस्या बन गई है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को जमा होकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही दोनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.