अमरोहा, नवम्बर 5 -- Amroha News: धनतेरस, दीपावली एवं भाईदूज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में धनतेरस की सुबह छह बजे से भाई दूज की रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिले को चार जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। त्योहारों के बीच जिलेभर के बाजारों व चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। एसपी लखन सिंह यादव ने सभी थाना प्रभारियों को सायरन बजाते हुए शहर में गश्त करने का निर्देश दिया है। संबंधित थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर लगातार तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि त्योहारों को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरोहा में कल सुबह छह बजे से भाईदूज की रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू खरीदारी को लेकर ग्राहकों की आमद भी तेज हो गई है। त्योहारों प...