Amroha News: आईडी हैक प्रकरण : सीएमओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच जारी
अमरोहा, अक्टूबर 24 -- Amroha News: मंडी धनौरा ब्लाक की मुसल्लेपुर, बाखरपुर माफी, मोहम्मदपुर पट्टी और सैदपुर समेत चार ग्राम पंचायतों की आईडी हैक कर 1100 से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले में सीएमओ ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले जोया ब्लाक की तोफापुर ग्राम पंचायत की आईडी हैक कर 498 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में एडीओ पंचायत ने डिडौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों थानों की पुलिस मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। मंडी धनौरा ब्लाक के कुछ ग्राम पंचायत सचिवों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जन्म-मृत्यु पंजीकरण आईडी हैक होने और इनसे 1100 से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी किए जाने की सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर को जानकारी दी थी। मुसल्लेपुर, बाखरपुर माफी, मोहम्मदपुर पट्टी और सैदपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.