अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तोफापुर में 498 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद हैकर्स ने जिले की सरकारी डिजिटल व्यवस्था पर दूसरा बड़ा हमला बोला। इस बार जालसाजों ने हसनपुर और मंडी धनौरा ब्लॉक की दो और ग्राम पंचायतों के सचिवों की आईडी हैक करने की कोशिश की। इस दुस्साहस से शासन से लेकर जिला प्रशासन तक हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता और सीएमओ कार्यालय के मुख्य सिस्टम में सेंधमारी की प्रबल आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जिले की सभी 576 ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु पंजीकरण आईडी को तत्काल निष्क्रिय (डीएक्टिवेट) करने का कड़ा निर्देश दिया है। तोफापुर ग्राम पंचायत के सचिव अमरजीत सिंह की आईडी हैक कर 498 फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाने के मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि जालसाजों ने द...