Amroha News: आईएमए : डॉ.बीआर गर्ग अध्यक्ष व डॉ.अंजू सिंह बनीं सचिव
अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अमरोहा की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसमें डॉ.बीआर गर्ग को अध्यक्ष व डॉ.अंजू सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पदाधिकारियों को संगठन पदाधिकारियों ने बधाई दी। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन एवं चिकित्सकों के हित में अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करने की बात कही। बुधवार देर शाम शहर में जोया रोड पर एक प्रतिष्ठान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अमरोहा की नई कार्यकारिणी का स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव गोयल ने यूपी आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ.वाणी रावत, डॉ.वीबी जिंदल एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ.आनंद प्रकाश की मौजूदगी में नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में डॉ.बीआर गर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.