Amroha News: आंधी-बारिश में धरने पर डटे संविदा कर्मी, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप
अमरोहा, अक्टूबर 10 -- Amroha News: सीएचओ और संविदा एएनएम के साथ संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर प्रर्दशन कर धरना दिया। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी रहीं। अस्पतालों में मरीज इलाज करने के लिए भटके। ओपीडी में डॉक्टरों के न बैठने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी तो, वहीं वार्डों में मरीज बिना दवा-गोली के ही बेडों पर लेटे रहे। सीएचओ और संविदा एएनएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच विभाग में संविदा पर तैनात डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स, एलटी, तकनीकी स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और टीबी कर्मियों समेत करीब 850 से ज्यादा कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी अस्पतालों में काम ठप कर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.