अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: रहरा थाना क्षेत्र के गांव खैलिया की मढैया में घर के आंगन में झाडू लगा रही महिला को रविवार सुबह सांप ने डस लिया। परिजनों ने आनन-फानन नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एंटी स्नैक वेनम देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी चिरंजी की पत्नी कल्लो रविवार सुबह घर के आंगन में झाडू लगा रही थी। कुछ कूड़ा दीवार की बराबर में पड़ा हुआ था, जिसे वह हाथ से निकालने लगी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके हाथ की उंगली में डस लिया। परिजन आनन-फानन में कल्लो को लेकर नगर सीएचसी पहुंचे, जहां से एंटी स्नैक वेनम देने के बाद उसे हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी सीएचसी में स्नेक बाइट के इलाज की सुविधा नहीं, सर्पदंश से पीड़ित को दुमका भेजा परिजन उसे जिला अस्पताल ल...