अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: बीती दो अगस्त को बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा सवार आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बैग छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीना गया बैग, सात हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पेलीतगा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता त्यागी दो अगस्त को तहसील मुख्यालय से ई-रिक्शा पर सवार होकर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला से छीना पर्स पीड़िता के अनुसार बैग में करीब 20 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन थे। सूचना पर पुलिस ...