Amroha News: अहमद तुर्की ने अंगारे इलेवन को छह विकेट से हराया
अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेले गए मैच में अहमद तुर्की क्लब ने रोमांचक मुकाबले में जाकिर के अंगारे इलेवन को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। आदित्य चहल की शतकीय पारी की जीत का आधार बनी। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी अहमद तुर्की क्लब ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। आदित्य चहल को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जाकिर के अंगारे इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। ओपनर मुद्दस्सिर खान ने तेज शुरुआत दी। उन्होंने 24 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। इसके बाद वरुण ने 26 गेंदों में 33 व रिहान खान ने 22 गेंदों में 31 रन बनाकर पारी को निखारा। आखिरी ओवर में अनस पाशा ने महज आठ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 17 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.