अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: सैदनगली थाना क्षेत्र में बुधवार रात गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के नजदीक बदमाशों ने स्कूटी सवार अस्पताल संचालक से नकदी व आभूषण लूट लिए। विरोध पर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के मुताबिक थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ​दाउदपुर जागीर निवासी कृष्णपाल सिंह ईसापुर सुनवारी में अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। कृष्णपाल का कहना है कि घात लगाए बदमाशों ने फैयाज नगर गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हाथ देकर उसकी स्कूटी रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट करते हुए करीब आठ हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन व दो एटीएम कार्ड लूट लिए। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर लूटा वहीं बदमाशों ने एक अन्य राहगीर से भी लूट का प्रयास किया लेकिन पीछे ...