Amroha News: असमोली शुगर मिल से चोरी एल्युमिनियम तार के दो बंडल के साथ कबाड़ी को दबोचा
अमरोहा, अक्टूबर 10 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के मीरपुर गांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कबाड़ के गोदाम पर छापा मारकर चोरी के एल्युमिनियम तारों के दो बंडल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कबाड़ी सालिम उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जिवाई चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार शुक्रवार देर रात संभल चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मीरपुर गांव निवासी सालिम उर्फ सलीम पुत्र मोहम्मद हारून के कबाड़ गोदाम में चोरी का एल्युमिनियम तार रखा है। सूचना पर चौकी प्रभारी ने सिपाही अमित कुमार, यशवीर सिंह और दिलशाद के साथ गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से एल्युमिनियम के तारों के दो बंडल बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने असमोली की धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड शुगर मिल से स्क्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.