अमरोहा, नवम्बर 19 -- Amroha News: कंपनी का अधिकारी बताकर साइबर ठग ने एक युवक को अश्लील फिल्म देखने के आरोप में फंसाने की धमकी देकर 13 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी ने 17 हजार रुपये की और मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर साइबर सेल की टीम से पकड़वाने की धमकी दी। जनकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा निवासी सोनू पुत्र रियाजुल हुसैन कार मैकेनिक हैं। मंगलवार शाम उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने मोबाइल पर अश्लील फिल्म चलाई है। मामला रफा-दफा करने के नाम पर आरोपी ने वाट्सएप पर बार कोड भेजा। यह भी पढ़ें- ट्रेड फेयर में सस्ता टिकट खरीदने के चक्कर में Rs.400 का टिकट पड़ा Rs.1200 में, QR कोड स्कैन करते ही iPhone हुआ लॉक इसके बाद सोनू ने गांव के ही जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर उसमें 13 हजार...