अमरोहा, अगस्त 6 -- Amroha News: हसनपुर,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ के ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। गांव में कच्ची शराब तैयार करने व बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आबकारी एवं पुलिस विभाग पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया।प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि गांव में एक महिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते बेखौफ होकर कच्ची एवं देसी शराब खुलेआम बेच रही है। महिला गांव के नौजवानों को अपने घर में बैठा कर शराब पिलाती है। बुधवार सुबह भी गांव निवासी रिंकू को उसने घर पर बैठाकर शराब पिलाई, जब रिंकू की हालत खराब हुई तो उसे सड़क पर फेंक कर घर बंद करके चली गई। पूर्व में इस बावत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होन...