Amroha News: अलीगढ़ मार्ग पर रुस्तमपुर में गड्ढे में बाइक गिरने से हुआ हादसा, चालक घायल
अमरोहा, सितम्बर 30 -- Amroha News: आखिर वही हुआ जिसकी आशंका थी। अलीगढ़ मार्ग पर गांव रुस्तमपुर में बने गड्ढे में मंगलवार रात बाइक गिरने से आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढेकला निवासी नंदराम बुरी तरह घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नंदराम बाइक लेकर नगर से घर लौट रहा था। बरसात का पानी भरा होने से उसे रात में गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ। जैसे ही पहिया गड्ढे में गिरा, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। नंदराम बुरी तरह घायल हो गया। गौरतलब है कि तीन पूर्व हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। रुस्तमपुर में मार्ग पर बने गड्ढों से हादसों की आशंका जताई थी। इस बावत एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने जल्द समस्या के समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.