अमरोहा, नवम्बर 11 -- Amroha News: अलीगढ़ मार्ग की बदहाली राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ मार्ग पर चंदनपुर व छपना में गड्ढों में पानी भरा होने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क की जर्जर हालत का सबसे ज्यादा खामियाजा दोपहिया वाहन चालकों को ही भुगतना पड़ रहा है। कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े वाहन भी गड्ढों में फंसकर जाम का कारण बन जाते हैं। गन्ने के सीजन में समस्या और भी बढ़ गई है। गांव रहरई निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। ...