Amroha News: अमेठी में तैनात सिपाही पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप
अमरोहा, जुलाई 25 -- Amroha News: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किसान की बेटी मौसी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने अमेठी जिले में तैनात सिपाही पर बहला-फुसलाकर बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने रंजिश का हवाला देते हुए बेटी की जान को खतरा भी जताया है। वहीं क्षेत्र में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा भी है। इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। पुलिस के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कलां निवासी रजनीश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती अमेठी जिले की क्यूआरटी में है। किसान की बेटी पिछले कई दिनों से रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती और सिपाही के बीच मोबाइल पर बातचीत होती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.