Amroha News: अमरोहा में लगातार बारिश के बीच धूमधाम संग निकाली गई रामडोल शोभायात्रा
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: शहर शनिवार को दिनभर श्याम रंग में रंगा रहा। हर लब पर सिर्फ राधे-राधे सुनाई दिया। लगातार बारिश के बीच श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी के संयोजन में 119वीं भव्य रामडोल शोभायात्रा धूमधाम संग निकाली गई। बारिश के बीच हुआ जलभराव भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर सका। शोभायात्रा में सजी मनोहारी झांकियों ने सबका मन मोहा। डीजे और बैंड पार्टी की धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शनिवार सुबह रियासत मंदिर से महाआरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए देर रात पनवाड़ी स्थित यादव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। सबसे आगे गजराज शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। पीछे झांकियों और डोलों का काफिला था। बाल गोपाल के एक से बढ़ कर एक सुंदर डोलों के आगे युवा डीजे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.