Amroha News: अमरोहा में रातभर हुई बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
अमरोहा, सितम्बर 2 -- Amroha News: लौटता हुआ मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक जिलेभर में रूक-रुक बारिश होती रही। बारिश के बाद जहां उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत मिली तो वहीं सड़कों पर हुए जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कुछ स्थानों पर खेतों में धान व गन्ने की खड़ी फसल गिर गई। अधिक बारिश होती है तो सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है। जिले में 60 हजार हेक्टेयर में खरीफ की फसल बोई गई है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से सभी फसलों को लाभ हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले कुछ दिन और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश के साथ यदि तेज हवा चलती है तो धान व गन्ने की फसल गिरने से नुकसान हो सकता है। सामान्य बारिश से कोई नुकसान नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.