Amroha News: अमरोहा में भी स्कूलों के आसपास गहरा रही जाम की समस्या
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दी गई हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की हिदायत के बाद अमरोहा में भी यह सवाल खड़ा हो गया है। यहां भी जिलेभर में स्कूलों के आसपास जाम की समस्या लगातार गहरा रही है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के साथ ही अधिकांश सड़कें जाम की चपेट में आ जाती हैं। स्कूली वाहन सवार छात्र-छात्राओं के साथ ही आम वाहन चालक व राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से प्रभावी उपाय सुझाने के लिए कहा है। न्यायालय ने बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारी को अगली सुनवाई पर तलब किया है। निर्देश दिया है कि वह बताएं कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में यातायात प्रबंधन संबंधी न्याया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.