अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: मौसम में बदलाव के चलते पशुओं में लंपी स्किन डिजीज का खतरा बढ़ गया है। जिले में अब तक कई गांवों में ऐसे मामले सामने आए हैं। पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में उपचार व टीकाकरण कर रही हैं। पशुपालकों के लिए बीमारी के शुरुआती लक्षण पहचानना और समय पर पशु चिकित्सक से संपर्क करना बेहद जरूरी है। पशुपालन विभाग के मुताबिक अब तक जिले के 15 गांवों में करीब 80 से अधिक मामले बीमारी के सामने आए हैं। इनमें से 40 मामलों को नियंत्रित किया जा चुका है जबकि 30 पशुओं का इलाज चल रहा है। विभागीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का उपचार व टीकाकरण कर रही हैं। सीवीओ डॉ.आभा दत्त ने बताया कि बदलते मौसम में लंपी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। पशुपालकों को पशुओं की नियमित निगरानी करनी चाहिए। बताया कि बीमारी से बचाव के लिए पश...