Amroha News: अमरोहा में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। सावन माह के पहले सोमवार पर तड़के शुभ मुहूर्त में जिलेभर के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ में लाए गंगाजल से शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा।अमरोहा में वासुदेव तीर्थ स्थल, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, नौगावां सादात के गजस्थल, पीला कुंड शिव मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी भीड़ की निगरानी करते रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की गतिविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.