अमरोहा, अक्टूबर 30 -- Amroha News: अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नन्दन स्वीटस से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे। -नौगावां सादात से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।-नौगावां सादात से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी से हाईवे की ओर जाएंगे।-अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ कार्यालय से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय से कांठ रोड से माया धर्मकाटा होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।-अमरोहा शहर से जोया/मुरादाबाद/दिल्ली (हाईवे) जाने वाले वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।-अमरोहा शहर से नौगावां सादात जाने वाले वाहन नंदन स्वीटस से माया धर्मकाटा से कांठ रोड से गुजरकर नौगावां सादात पहुंचेंगे...