अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: ​हसनपुर। ज्योतिबा फुले आर्मी के संयोजन में मंगलवार को नगर में बाईपास मार्ग पर एक बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई। संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मनोज कुमार के जरिए प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। अमरोहा का नाम ज्योतिबा फुले नगर करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। ​जनभावनाओं संग ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सुपारी व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट बृजेश कुमार सैनी ने कहा कि जिले का नाम फिर से ज्योतिबा फुले नगर किया जाना जरूरी है। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन स्तर से व्यापक जनआंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।​ इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव योगेंद्र सैनी, पवनेश सैनी, विजयपाल सैनी, सतेंद्र कुमार, गौतम सैनी...