अमरोहा, अक्टूबर 24 -- Amroha News: अमरोहा में एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में शुक्रवार को अमरोहा में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 372 वाहनों के ई-चालान किए गए और कुल 7 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में मिशन शक्ति के तहत एनसीसी की छात्रा कैडेट्स और बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण, सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। चेकिंग के दौरान ओवरस्पीडिंग के 168, बिना हेलमेट के 91, बिना बीमा के 26 और नो पार्किंग के 24 चालान किए गए। इसके अलावा फिटनेस संबंधी उल्लंघन के 13, नंबर प्लेट के नौ, बिना सीट बेल्ट के पांच, मोबाइल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने के चार और रॉन्ग साइड के तीन चालान ...