Amroha News: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक समेत दो लोग घायल
अमरोहा, सितम्बर 22 -- Amroha News: अनियंत्रित कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गई, उसमें सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी पिंटू ई-रिक्शा चलाता है। वह मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा लेकर नाईपुरा की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे के सर्विस मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार आई नियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार चालक पिंटू व मायापुरी मोहल्ला निवासी लोकेश घायल हो गए। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने घायलों को पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.