Amroha News: अनपढ़ विधवा से दो लाख की ठगी, बैंक मैनेजर समेत तीन पर मुकदमा
अमरोहा, अक्टूबर 29 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी विधवा महिला से धोखाधड़ी कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दो लाख रुपये और सरकारी मदद के 30 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता रानी पत्नी स्व.वीरपाल की तहरीर पर जन सेवा केंद्र संचालक व बैंक शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में रानी ने बताया कि उसके पति वीरपाल लंबे समय से बीमार थे और करीब चार माह पहले उनका देहांत हो गया। इसी दौरान पड़ोसी गांव रुद्रपुर के सुरेंद्र ने कहा कि तुम्हारे पति की मौत के बाद तुम्हें पैसे दिलवा दूंगा। उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और नया सिम निकलवाने को कहा। आरोप है कि सुरेन्द्र पीड़िता को शाहपुर स्थित अपने जनसेवा केंद्र पर ले गया, जो उत्तर प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.