Amroha News: अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया
अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव नगलिया मुंशी निवासी ब्लॉक अध्यक्ष नौ सिंह के आवास पर गुरुवार को आयोजित भारत सेवक संघ की बैठक में व्यवस्था परिवर्तन अभियान जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार को लेकर कार्य करने की अपील की। आगामी 27 सितंबर को प्रस्तावित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता हरकेश सिंह तथा संचालन नौ सिंह ने किया। बैठक में प्रीतम सिंह, मूलचंद सिंह, धर्म सिंह, हरपाल सिंह, शेर सिंह, वीर सिंह व राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.