अमरोहा, जुलाई 8 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी कलां में प्रधानी चुनाव की रंजिश में मंगलवार सुबह में भी दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। मस्जिद के पास शुरू हुई झड़प ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थरबाजी की गई। इतना ही नहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को खुद को बमुश्किल इधर-उधर छिपना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दीवार की आड़ लेकर खुद को सुरक्षित किया। पुलिस ने मामले में 17 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक अतरासी कलां गांव में दो गुटों में काफी दिन से विवाद चल रहा है जिसे प्रधानी चुनाव की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह में भी दोनों पक्षों क...