Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल
अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिहाली गोंसाई निवासी मंगला शुक्रवार दोपहर किसी काम से गजरौला आए थे। डिग्री कॉलेज के पास वह सड़क पार कर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। आसपास की जमा हुई भीड़ ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर आगे जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.