Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों लोग नर्सरी में काम करके घर वापस लौट रहे थे। हादसा सोमवार की देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दोनों घायलों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी 24 वर्षीय नितेश पुत्र सुरेश व उसके साथ दो साथी अरविंद व प्रेमचंद हसनपुर मार्ग स्थित एक नर्सरी में मजदूरी का काम करते थे। सोमवार की रात तीनों बाइक से बाइक घर वापस लौट रहे थे। गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर एक बैंकट हाल के सामने से तेजगति के साथ आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार नितेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि अरविंद और प्रेमचंद घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.