अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: गजरौला में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दो लोग अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डिडौली के मोहल्ला चौकीदारा निवासी सोनू की माता शीला देवी का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिंटू व सोनू बाइक से तिगरी जा रहे थे। इसी दौरान भानपुर रेलवे फाटक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिंटू की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए, राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिंटू की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...