Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमरोहा, अगस्त 16 -- Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। बिजनौर जिले के सादाबाद ग्राम फेजीपुर खादर निवासी 45 वर्षीय निर्वेश पुत्र चतुर सिंह शनिवार को बाइक से तिगरी में किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहा था। कुमराला चौकी के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में निर्वेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद जमा हुए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्वेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.