Amroha News: अच्छी पोस्टिंग के नाम पर दो लाख लेने का आरोप, गोरखपुर के डिप्टी कलक्टर पर मुकदमा
अमरोहा, सितम्बर 13 -- Amroha News: एसडीएम न्यायालय में अहलेमद फौजदारी लिपिक के पद पर तैनाती कराने का भरोसा देकर दो लाख रुपये लेने के आरोप में हसनपुर के तत्कालीन तहसीलदार और वर्तमान में डिप्टी कलक्टर गोरखपुर के पद पर तैनात सुदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि तैनाती नहीं होने पर रुपये वापस मांगे गए तो उन्हें टरका दिया गया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला लालबाग निवासी मोहम्मद यूनुस वर्ष 2024 में तहसील में उर्दू अनुवादक एवं सहायक वासिल बाकी नवीस के पद पर तैनात थे। यूनुस का आरोप है कि तत्कालीन तहसीलदार सुदीप कुमार ने एसडीएम न्यायालय में अहलेमद फौजदारी लिपिक के पद पर उनकी तैनाती कराने का भरोसा दिया और इसके लिए दो लाख रुपये मांगे। यूनुस के मुता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.